• Skip to secondary menu
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

UIDAI Aadhaar

Check Aadhaar Card Status | Download E-Aadhaar

  • Aadhar Card Correction
  • Apply for Aadhar Card
  • Aadhar Card Download
  • Check Aadhar Status by Name, Phone Number
  • आधार कार्ड

आधार कार्ड में C/O, S/O या W/O को कैसे अपडेट करें?

आधार कार्ड में C/O, S/O या W/O को कैसे अपडेट करें : दोस्तों, हम सभी भारत के नागरिक हैं। इस बात की पुष्टि हमारे डॉक्युमेंट्स करते हैं। जैसे वोटर आईडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि। आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक कार्ड है, जिसमें 12 अंकों का एक यूनिक नम्बर दिया होता है। हर नागरिक के पास अपना एक यूनिक नम्बर होता है, जिसे वह कहीं भी पहचान के तौर पर प्रयोग कर सकता है।

दोस्तों जन्म से लेकर मृत्यु तक ज़िन्दगी में तमाम तरह के बदलाव आते हैं, इन बदलावों के कारण हमें अपने डॉक्युमेंट्स को भी अपडेट कराना पड़ता है। इसी प्रकार आधार कार्ड में भी कुछ बदलाव कराने के लिए उसे अपडेट कराना पड़ता है। लोग आधार कार्ड को अपडेट कराने को लेकर अक्सर दुविधा में रहते हैं।

उन्हें समझ नहीं आता कि क्या करें और कैसे करें? आपकी इस समस्या का समाधान करने के लिए हम लेकर आये हैं ये आर्टिकल। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि आधार कार्ड में C/O, S/O या W/O को कैसे अपडेट किया जाता है? इस बारे में। इन सभी जानकारी को प्राप्त करने हेतु हमारे आज के इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पड़े तो चलिए शुरू करते हैं।

aadhar correction form

आधार कार्ड किसे कहते हैं?

दोस्तों आधार कार्ड एक पहचान पत्र है। आपको याद होगा पहले विज्ञापन आते थे कि मेरा आधार मेरी पहचान। इसलिए आधार कार्ड को भारतीय नागरिकों की पहचान से जोड़कर देखा जाता है। इसमें 12 अंकों का एक नम्बर होता है। यह नम्बर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण जारी करता है।

C/O, S/O या W/O क्या होता है  –

दोस्तों, ये रिश्तों से संबंधित होते हैं। C/O का मतलब होता है कि केयर ऑफ। S/O का अर्थ होता है सन ऑफ अर्थात ‘का पुत्र’। D/O का अर्थ होता है डॉटर ऑफ (की पुत्री)। W/O का अर्थ होता है वाइफ ऑफ (की पत्नी)।

C/O वाले कॉलम में क्या लिखें –

दोस्तों, लोगों को अक्सर यह दुविधा होती है कि वह C/O वाले कॉलम में क्या भरें। C/O वाले कॉलम में आपको अपने अभिभावक का नाम भरना होता है। आपके पिता, पति, माँ, भाई जो भी आपका अभिभावक हो आप उसका नाम भर सकते हैं।आप चाहे तो इसे खाली भी छोड़ सकते हैं। यह जानकारी आपके पते में प्रयोग की जाती है, जो कि आपके साथ पत्राचार में सहायक होती है।

C/O को S/O,  W/O, D/O में कैसे बदलें –

दोस्तों, आधार कार्ड से सम्बंधित नई अपडेट आ चुकी है। जिन लोगों ने इस अपडेट के आने से पहले ही अपना आधार कार्ड अपडेट कर लिया था, उनके आधार कार्ड में S/O,  W/O या D/O संबंध की जानकारी मेंशन रहेगी।

लेकिन जिन लोगों इसे अपडेट नहीं किया था उनके लिए अब यह मेंशन कर पाना मुमकिन नहीं होगा। अगर अब आप अपना पता बदलना चाहते हैं तो संबंध के कॉलम में आपको S/O,  W/O, D/O के विकल्प नज़र नहीं आएंगे। इन सारे विकल्पों की जगह अब आपको बस एक विकल्प दिखेगा – C/O। अब आप बस यही विकल्प भर सकते हैं।

अगर आप अभी भी C/O को S/O,  W/O, D/O में बदलने की सोच रहे हैं तो अब आप यह नहीं बदल सकते हैं। यूआईडीएआई के अपडेट पोर्टल पर यह सुविधा अब नहीं है। न ही यह सुविधा अब आधार सेवा केंद्र पर उपलब्ध है। आप चाहे तो C/O की जानकारी भर सकते हैं।

अगर आप यह नहीं भरना चाहते तो आप इस कॉलम को खाली भी छोड़ सकते हैं। यह ऑप्शन वैकल्पिक है। अगर आप अपने आधार में अपने पिता या पति का नाम भरना चाहते हैं तो आपको C/O के कॉलम में ही भरना होगा। आप अलग से नहीं भर सकते।

आपको बता दें कि यह जानकारी भरना आवश्यक नहीं है, आप चाहे तो इसे खाली भी छोड़ सकते हैं। यह जानकारी आपके पते में प्रयोग की जाती है। इस के अलावा इस जानकारी को माँगने का कोई औचित्य नहीं है।

निष्कर्ष –

दोस्तों, आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आधार कार्ड के बारे में बहुत ही महत्त्वपूर्ण जानकारी हासिल की। C/O, S/O,  W/O, D/O की फुल फॉर्म पता चली। हमें यह भी पता चला कि आधार कार्ड में पहले कौन सी अपडेट थी जो अब नहीं है। हमने यह भी जाना कि C/O की जानकारी का क्या प्रयोग होता है।

ऐसी बहुत सी बातें हमने इस आर्टिकल के माध्यम से जानी। हमें उम्मीद है कि आपको हमारा आज का ही आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा ऐसे ही ज्ञानवर्धक आर्टिकल को पढ़ने हेतु जुड़े रहिए हमारे साथ धन्यवाद।

Related posts:

  1. DOWNLOAD CERTIFICATE FOR AADHAR ENROLLMENT/ UPDATE FORM PDF
  2. E-Aadhar Card Download App @ uidai.gov.in
  3. आधार कार्ड की जारी करने की तिथि कैसे चेक करें
  4. आधार कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें
  5. आधार कार्ड क्या है और इसके लिए कैसे आवेदन करें

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • आधार रजिस्ट्रेशन या अपडेट के लिए UIDAI का स्टैण्डर्ड सर्टिफिकेट फॉर्मेट कैसे डाउनलोड करें
  • Aadhaar Card
  • HOW TO LINK AADHAAR TO PM KISAN SAMMAN NIDHI SCHEME
  • ONLINE BOOKING OF APPOINTMENTS FOR AADHAAR SERVICES
  • PM KISAN E-KYC, UPDATE-AADHAAR, CSC-LOGIN

Copyright © 2023 · Aadhar-Uidai.in. Privacy Policy | Terms of Use | About Us | Contact Us