UIDAI Aadhaar

आधार कार्ड अपडेट हिस्ट्री कैसे चेक करें @uidai.gov.in

आधार कार्ड अपडेट हिस्ट्री कैसे चेक करें : दोस्तों हम सभी ने कई बार अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाया हैं, फिर चाहे वह नाम पता बदलवाना हो या फिर अपने बायो मैट्रिक्स को ठीक करवाना हो। हम अक्सर समय के साथ इन्हें अपडेट करवाते रहते हैं और आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आधार कार्ड के अपडेट में इन सभी की हिस्ट्री दर्ज होती है जो हमारे लिए बेहद उपयोगी होती है।

उदाहरण के लिए मान लीजिए हमने आधार कार्ड में नाम बदलवाने या उसे ठीक करवाने के लिए पहले कोई फार्म भरा हो तो भविष्य में कोई अन्य बदलाव करवाते समय हमारी आधार कार्ड की हिस्ट्री काम आएगी। अब सवाल यह आता है कि हम इस अपडेट को चेक कैसे कर सकते है? इसलिए दोस्तोंं आज के इस आर्टिकल में हम आपको इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रदान करने वाले है। तो चलिए शुरू करते हैं। –

आधार हिस्ट्री क्या होता है?

दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते हैं हर चीज का अपना एक इतिहास होता है। जो उसके उत्पत्ति से जुड़ा होता है ठीक इसी तरह आपके आधार कार्ड के हिस्ट्री में भी आपसे संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों का इतिहास जुड़ा हुआ होता है।

आधार अपडेट हिस्ट्री क्या होता है?

अपडेट हिस्ट्री से तात्पर्य है कि पुरानी जानकारियों में जो भी फेरबदल यानी कि जो भी अपडेशन किए गए हैं जिस कारण से किए गए हैं उसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध होती है। उदाहरण के तौर पर जब हम अपना आधार कार्ड बनवाते हैं तो कई बार उसमें नाम गलत होता है या पते में कुछ दिक्कत आती है तो हम उसे ठीक कराने के लिए वापस से जन सेवा केंद्र जाते हैं।

अपना पता या फोन नंबर चेंज करते समय भी हमें करेक्शन करवाना पड़ता है। आधार कार्ड इस्तेमाल करने वाला हर व्यक्ति इसकी हिस्ट्री देख सकता है। यह आपको बताता है कि आपने उसने कब-कब क्या-क्या ऑनलाइन बदलाव करवाए है। आधार कार्ड अपडेट हिस्ट्री मे यह सब कुछ दिखात है जिसे आप अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप और कंप्यूटर में भी देख सकते है इसके साथ ही आप इस हिस्ट्री को कहीं पर भी पीडीएफ फ़ाइल के फार्मेट में डाउनलोड भी कर सकते है।

आधार अपडेट हिस्ट्री को कैसे चेक करें –

  1.  इसके लिए हमें सबसे पहले  UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा।
  2. लॉग इन करने के बाद हमे स्क्रीन पर अपडेट आधार का ऑप्शन दिखाई देगा। ठीक उसके नीचे दिए गए अपडेट आधार हिस्ट्री के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  3.  इसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर  आधार नंबर दर्ज करना है।
  4. इसके पश्चात वही बगल में एक कैप्चा दिया होगा जिसे  भरने के  बाद हमारे पंजीकृत फोन नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  5. एंटर ओटीपी पर क्लिक करके के बाद वह ओटीपी दर्ज करना है।
  6. थोड़ी देर इंतजार करने के बाद आपके स्क्रीन पर आपके आधार कार्ड कि पुरी आधार हिस्ट्री आ जाएगी।

आधार अपडेट हिस्ट्री के फायदे –

  1. दोस्तों आधार कार्ड इस्तेमाल करने वाला हर व्यक्ति आधार कार्ड की वेबसाइट पर अपने आधार कार्ड की अपडेट हिस्ट्री को देख सकता है। जिससे वह यह जान सकते हैं कि हमने कितनी बार और किस कारण से अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाया है।
  2. जब भी हम अपना फोन नंबर, नाम या पता बदलवाते है वह आधार कार्ड में शो करता है। हम चाहे तो उसे अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री में जाकर भी देख सकते हैं।
  3. आधार अपडेट हिस्ट्री का सबसे बड़ा फायदा यह है कि उसे सिर्फ उसी नंबर से देखा जा सकता है जो नंबर आधार हेतु रजिस्टर्ड किया गया है। यानी कि आपके आधार में हुए फेरबदल को आपके द्वारा रजिस्टर्ड कराए गए नंबर के माध्यम से ही देखा जा सकता है।

निष्कर्ष –

दोस्तोंं आधार कार्ड से जुड़ी ऐसी बहुत सी जानकारियां हैं जिसके बारे में हमें पता नहीं होता है मगर हम सभी को उसकी जानकारी होनी ही चाहिए। आधार कार्ड की अपडेट हिस्ट्री आधार कार्ड से जुड़ी एक ऐसी बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी है जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होता है।

जैसे कि दोस्तोंं आज के इस आर्टिकल में हमने आपको आधार कार्ड की अपडेट हिस्ट्री के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान कि उम्मीद है आपको हमारा आज का ही आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा ऐसे ही ज्ञानवर्धक आर्टिकल को पढ़ने हेतु जुड़े रहिए हमारे साथ धन्यवाद।

Exit mobile version